लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग से फाइल तथा नक्शा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:44 IST

Open in App

नोएडा, आठ अक्टूबर नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग से फाइल तथा निर्मित भवनों का नक्शा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

नोएडा सेक्टर-20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा प्राधिकरण में तैनात कनिष्ठ सहायक बलवंत सिंह तथा हेड कांस्टेबल ओमवीर ने नोएडा सेक्टर-20 थाने में शिकायत की थी कि रमेश यादव ने नियोजन विभाग से कुछ फाइलें तथा निर्मित भवनों का नक्शा आदि चोरी कर, किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया है।

यादव मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है और मौजूदा समय में में सेक्टर 20 में रहता है। शिकायत के मुताबिक यादव खुद को नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी बताता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियो ने ही उसे काम करने के लिए रखा था। उसे प्राधिकरण के अधिकारी कुछ रुपये भी देते थे। यादव के अनुसार प्राधिकरण के अधिकारियों के कहने पर ही वह लोगों को फाइल व नक्शा आदि निकाल कर देता था। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग