फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे की संपत्ति बेचने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 14:57 IST2021-06-25T14:57:40+5:302021-06-25T14:57:40+5:30

Accused arrested for selling another's property on the basis of fake documents | फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे की संपत्ति बेचने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे की संपत्ति बेचने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उप्र),25 जून सेक्टर 24 थानाक्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे की संपत्ति को बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पांच साल से फरार चल रहा था।

सेक्टर 24 थाना के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज आलोक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ पांच वर्ष पूर्व सेक्टर 24 थाना में फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे के प्लाट (भूखंड) को बेचने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी तभी से फरार चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused arrested for selling another's property on the basis of fake documents

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे