लाइव न्यूज़ :

किशोरी पर ज्वलनशील रसायन डालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक तांत्रिक फरार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:21 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 22 दिसम्बर कोचिंग से लौट रही इंटरमीडिएट की छात्रा पर कथित रूप ज्वलनशील रसायन फेंकने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं झाड़फूक और रसायन डालकर किशोरी को वश में लाने का दावा करने वाला तांत्रिक अभी फरार है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने मंगलवार को बताया कि शहर निवासी 17 वर्षीय पीड़िता छात्रा की आरोपी युवक एहतिशाम उर्फ सद्दाम से दोस्ती थी। तीन-चार महीने पहले किसी कारणवश इनकी दोस्ती टूट गई। एहतिशाम किशोरी से वापस संबंध जोड़ने के प्रयास में था और इसी दौरान उसकी मुलाकात दरगाह शरीफ निवासी तांत्रिक सुहेल उर्फ पी.के. बाबा से हुई।

आरोपी से पूछताछ के आधार उन्होंने बताया कि पी. के. बाबा ने एहतिशाम से दो हजार रुपए लिए और किशोरी को वश में करने का दावा किया। कुछ दिन पहले बाबा ने किशोरी पर मिट्टी फेंककर जादू-टोना करने की कोशिश की, असर नहीं होने पर उसने सोमवार को पीड़िता पर रसायन छिड़क दिया।

एएसपी ने बताया कि आरोपी एहतिशाम उर्फ सद्दाम और सुहेल उर्फ पीके बाबा के खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को एक आरोपी एहतिशाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाबा की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सिंह ने बताया कि रसायन से झुलसी किशोरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच