लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेज के आधार पर खाता खुलवा नौ करोड़ रुपये का कालाधन छिपाने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर नोटबंदी के दौरान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सात बैंक खाते खुलवाने और उनके जरिये नौ करोड़ रुपये का कालाधन छिपाने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शहादरा निवासी गौरव सिंघल के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि आयकर अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नौ नवंबर 2016 से 30 दिसंबर 2016 के बीच सात बैंक खातों में नौ करोड़ रुपये जमा कराई गई जिन्हें एक ही व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाया था।

उन्होंने बताया कि नोटबंदी के दौरान आरोपी ने कमीशन के आधार पर कालेधन को सफेद करने के लिए फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक खाते खुलवाए थे।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शहादरा के विश्वास नगर के पते पर सात खाताधारक व्यापारिक गतिविधि कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहक को जानो (केवाईसी) दस्तावेज में उपलब्ध तस्वीर से एक निवासी की पहचान गौरव सिंघल के तौर पर हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उसने फर्जी पहचानपत्र- मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड- विभिन्न बैंक खाते खोलने के लिए बनाए और नोटबंदी के दौरान बड़ी राशि इन खातों में जमा कराई।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बैंक खाते खोलने के लिए जमा मूल आवेदन पत्र की जांच की गई और पाया गया कि सभी खाते दो नाम योगेश कुमार व राहुल जैन के नाम से खुलवाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आवेदन पत्र से खुलासा हुआ कि सिंघल ने चार खातों में अपनी तस्वीर लगाई थी जबकि तीन अन्य खातों में अज्ञात लोगों की तस्वीर लगाई थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओपी मिश्रा ने बताया, ‘‘ मंगलवार को आरोपी को शहादरा के पीजी से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग