लाइव न्यूज़ :

दोस्त को धोखा देकर उसके खाते से पांच लाख रूपये से अधिक रकम निकालने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:52 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 जुलाई । थाना जेवर पुलिस ने दोस्त को धोखा देकर उसके खाते से 5,24,000 रूपए निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने अपने दोस्त के अंगूठे का क्लोन बनाकर उसके खाते से पैसे निकाल लिए थे।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सबौता गांव के मोहित शर्मा ने जेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कमल शर्मा ने उसके अंगूठे का क्लोन बनाकर, उसके खाते से 5,24,000 रूपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कमल शर्मा ने अपने दोस्त के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपने परिचित अरुण कुमार से 1500 सौ रुपए में स्वैप मशीन खरीदी थी। जब पीड़ित बीमार था तभी आरोपी ने उसे शराब पिलाकर उसके अंगूठे का क्लोन बनवा लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं