लाइव न्यूज़ :

मथुरा में महिला की नग्न तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किए जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:43 IST

Open in App

मथुरा, छह जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे के निकट एक गांव में पड़ोस की महिला के घर में तांक-झांक कर नहाते समय कथित रूप से उसकी तस्वीरें बना लेने और उसके बाद उनको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा उसके सभी डिजिटल रिकॉर्डों को जब्त कर लिया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र की एक विवाहिता स्त्री ने शनिवार को अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत की थी कि उसने महिला की नहाते समय की कुछ वीडियो व फोटो बना लीं ।

उन्होंने बताया कि उन्हें दिखाकर उसे कुछ दिन से ब्लैकमेल कर रहा था, जब वह लगातार उसे परेशान करने लगा तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त गोपाल गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है जिसमें कथित रूप से महिला के नग्न फोटो व वीडियो क्लिप बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 452/376 व 506 के तहत कार्यवाही की गई है।

इस बीच नगर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहनचोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई दस मोटर साइकिलें बरामद की हैं।

उधर, प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटर साइकिले बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?