लाइव न्यूज़ :

पेशी पर लाया गया अभियुक्त फरार, हिरासत में तैनात सिपाहियों पर मुकदमा 

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:16 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 16 दिसंबर बाराबंकी शहर में बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी पर लाया गया एक अभियुक्त पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।     

अपर पुलिस अधीक्षक पुनेंद्र सिंह ने बताया कि मसौली क्षेत्र के निवासी रेहान पर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बालिका से एक सप्ताह पहले दुष्कर्म करने का आरोप है। उसके खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराध से बाल संरक्षण) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई थी। तीन दिन पहले पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेने के लिए जहांगीराबाद थाने के सिपाही शिवेंद्र और मोहम्मद कासिम उसे कचहरी स्थित पॉक्सो अदालत में पेशी के लिए ले गए थे।      उन्होंने बताया कि सिपाही जैसे ही आरोपी रेहान को अदालत के अंदर ले जाने लगे तभी वह उनसे हाथापाई कर भाग निकला और भीड़ में कहीं गुम हो गया।     सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव ने अभियुक्त की अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों के विरुद्ध लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ने फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू