लाइव न्यूज़ :

जलगांव महिला छात्रावास के संबंध में लगाये गये आरोप गलत हैं: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:17 IST

Open in App

मुम्बई, चार मार्च महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है कि जलगांव के एक छात्रावास में पुरूष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को निर्वस्त्र करवा दिया और नृत्य करवाया।

राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने विधानसभा में कहा कि वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम इस कथित घटना की जांच के लिए छात्रावास गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ छात्रावास में 17 महिलाएं हैं। 41 गवाहों से पूछताछ की गयी । पाया गया कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कोई पुरूष अधिकारी छात्रावास में मौजूद नहीं था। यह महिला छात्रावास है और पुरूष पुलिसकर्मियों को वहां जाने की इजाजत नहीं है। ’’

विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था।

मीडिया में खबर आयी थी कि कुछ महिलाओं ने इस कथित घटना की शिकायत की थी।

देशमुख ने बुधवार को कहा था कि इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनायी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि महिला शिकायतकर्ता की मानसिक स्थिति अस्थिर है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी मानसिक दशा के बारे में शिकायत की है। छात्रावास में रहने वालों के लिए 20 फरवरी को एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पुरूष पुलिस अधिकारी नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ नृत्य के एक दौरान एक महिला ने स्कर्ट हटा दिया क्योंकि उसे असहज लग रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग