लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए: बिरला

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर गलत सूचनाओं की निगरानी के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि प्रिंट मीडिया की तरह ही सोशल मीडिया की जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के छात्रों को संबोधित करते हुए बिरला ने यह बात कही ।

अपने संबोधन में श्री बिरला ने कहा कि पत्रकारों को समाज का ‘‘विवेक रक्षक’’ करार दिया और कहा कि समाज की दृष्टि और बौद्धिक चेतना को राष्ट्र के अनुकूल बनाए रखना उनका दायित्व है।

उन्होंने सलाह दी कि पत्रकार सच्चाई के साथ खड़े रहें, निर्भीक रहें, निडर रहें और निष्पक्ष रहें क्योंकि यही उनका कर्त्तव्य है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बिरला ने पत्रकारिता के मूलमंत्र के विषय में महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए याद दिलाया कि एक पत्रकार का कर्तव्य है कि वह देश के जनमानस को समझकर बिना किसी भय के उसे मुखर अभिव्यक्ति दे।

उन्होंने कहा, ‘‘पत्रकार का दायित्व है कि वह देश की सामाजिक राजनैतिक चेतना का वाहक हो। पत्रकारिता का उद्देश्य मात्र समाज सेवा ही होना चाहिए।’’

गलत सूचनाओं के प्रवाह पर छात्रों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यह समाज को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करते हैं जिनकी नगिरानी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रिंट मीडिया की भांति ही सोशल मीडिया की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए क्योंकि गलत सूचनाओं के प्रसार से समाज में गलत संदेश जाता है।’’

बिरला ने कहा कि प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के बढ़ते आयाम से पत्रकारिता का दायरा अतीत की तुलना में व्यापक रूप से बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे न केवल मीडिया की पहुंच और शक्ति बढ़ी है, परंतु इससे उसका दायित्व भी कई गुना बढ़ गया है।’’

उन्होंने कहा कि मीडिया को जिम्मेदार, जवाबदेह और सभी तक पहुंच सुनिश्चित करने वाला होना चाहिए।

मीडिया की सरकारों और राजनैतिक दलों की जवाबदेही तय करने की भूमिका के विषय में बिरला ने कहा कि यह कार्य जनसरोकारों को केंद्र में रखकर ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया शासन-प्रशासन तथा जनता के बीच द्विपक्षीय संवाद को सुगम बनाता है और दोनों के बीच पुल का काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया