लाइव न्यूज़ :

पाकिस्‍तान : जवाबदेही ब्यूरो ने शरीफ एवं उनके दो बेटों की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:49 IST

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई और पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री शहबाज शरीफ की सपंत्ति को जब्‍त करने का आदेश नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्‍यूरो(एनएबी) ने दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभ्रष्टाचार निरोधक निगरानी की ओर से जारी प्रत्येक आदेश में शहबाज, हमजा और सलमान के स्वामित्व वाली संपत्ति की अलग-अलग सूची है।ये संपत्तियां लाहौर, चिनिओट, हरिपुर और एबटाबाद शहरों में हैं।

पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधी वाचडॉग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए मंगलवार को लाहौर और एबटाबाद समेत कई शहरों में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ और उनके दो बेटों की संपत्तियां जब्त कीं। डॉन समाचारपत्र की खबरों में कहा गया है कि राष्ट्रीय जबावदेही ब्यूरो ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और उनके बेटों हम्जा शहबाज और सलमान शहबाज के स्वामित्व वाली संपत्तियों को जब्त करने के लिए छह आदेश जारी किये हैं ।

शहबाज (68) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। नवाज भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता हैं । पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में शहबाज विपक्ष के नेता हैं । चिकित्सीय आधार पर पाकिस्तान की अदालत से जमानत मिलने के बाद नवाज शरीफ (69) अभी लंदन में हैं। शहबाज अपने बड़े भाई के साथ पिछले महीने लंदन गए थे। भ्रष्टाचार निरोधक निगरानी की ओर से जारी प्रत्येक आदेश में शहबाज, हमजा और सलमान के स्वामित्व वाली संपत्ति की अलग-अलग सूची है।

ये संपत्तियां लाहौर, चिनिओट, हरिपुर और एबटाबाद शहरों में हैं। ये आदेश अगले 15 दिनों तक लागू रहेंगे और इस दौरान राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो संबंधित जवाबदेही अदालत में उनकी पुष्टि के लिए आवेदन दायर करेगा। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?