लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट के अनुसार त्रिपुरा में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या बढ़ी : मंत्री

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:45 IST

Open in App

अगरतला, 25 दिसंबर देश में लिंगानुपात जहां पुरुषों की तरफ झुका है वहीं पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की तस्वीर दूसरी हैं। नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक यहां प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1,011 है।

राज्य के शिक्षामंत्री रतन नाथ ने बताया कि वर्ष 2015-16 के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में प्रति एक हजार पुरुषों पर 998 महिलाएं थी जो अब बदल गई है।

भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान संस्थान की ओर से जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में प्रति एक हजार पुरुषों पर 1,033 महिलाएं हैं जबकि शहरी इलाकों में यह संख्या 956 है।

नाथ ने कहा कि रिर्पोट दिखाती है कि राज्य के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति वर्ष 2015-16 के मुकाबले वर्ष 2019-20 में सुधरी है।

उन्होंने कहा कि एनएफएचएस-5 के आंकड़े दिखाते हैं कि बिजली के कनेक्शन के साथ रहने वाले परिवारों की संख्या वर्ष 2019-20 में 98.2 प्रतिशत है जो पहले से कहीं अधिक है।

मंत्री ने कहा कि स्वच्छता सुविधा में सुधार आया है और जहां वर्ष 2015-16 में 63.7 प्रतिशत परिवारों को यह सुविधा प्राप्त थी वह वर्ष 2019-20 में बढ़कर 73.6 प्रतिशत परिवारों तक पहुंच गई।

नीति आयोग के मुताबिक वर्ष 2013-15 में पूरे देश में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 900 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग