लाइव न्यूज़ :

ईडी के हिसाब से राजनीतिक लोगों के नाम नहीं लिये तो आरोपी बनाया गया :शिवशंकर

By भाषा | Updated: November 16, 2020 21:24 IST

Open in App

कोच्चि, 16 नवंबर सोना तस्करी मामले में जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये गये निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर ने आरोप लगाया है कि उन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है क्योंकि उन्होंने निशाना बनाये जाने के लिए ईडी के हिसाब से कुछ राजनीतिक लोगों के नाम लेने से मना कर दिया।

यहां धनशोधन रोकथाम कानून के मामले को देख रही और शिवशंकर की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही विशेष अदालत में दिये गये दलील के नोट में कहा गया है कि आवेदक (शिवशंकर) पर ईडी के हिसाब से कुछ राजनीतिक लोगों को निशाना बनाने के लिहाज से उनके नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया जिससे आवेदक ने इनकार कर दिया और फिर उसे मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार किया गया।

अदालत केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर की जमानत अर्जी पर मंगलवार को फैसला सुना सकती है।

शिवशंकर ने ईडी के इस दावे को ‘बिना किसी आधार का’ और ‘मनगढ़ंत’ बताया कि उन्होंने 15 अक्टूबर को एजेंसी के सामने अपने बयान में स्वीकार किया था कि उन्होंने एक वरिष्ठ सीमाशुल्क अधिकारी से बात की थी और सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश की इच्छा के अनुसार तिरुवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के पते वाले सामान को निकालने का अनुरोध किया था।

दलील में कहा गया, ‘‘ईडी ने आज तक हिरासत के लिए दो आवेदन, न्यायिक रिमांड के लिए एक अर्जी और जमानत अर्जी के खिलाफ दाखिल एक आपत्ति के बावजूद आवेदक द्वारा किये गये संवाद की प्रकृति के संबंध में इस अदालत में कोई दावा या बयान नहीं दिया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने जानबूझकर अस्पष्टता बनाकर रखी ताकि अदालत को सच्चे तथ्य जानने से रोका जा सके।

दलील के नोट में कहा गया है, ‘‘इसलिए आरोप बहुत अस्पष्ट है और आरोपी से पक्षपात के लिहाज से अदालत को गुमराह तथा भ्रमित करने के लिए जानबूझकर रचे गये।’’

शिवशंकर ने कहा कि वह स्वप्ना सुरेश के पारिवारिक मित्र हैं और वह ऐसे अपराध में शामिल पाई गयी हैं जिसके बारे में उन्हें कोई आभास भी नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह