लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी से जारी परिपत्र के अनुसार महापौर तय करेंगे कि पार्षद कौन सा सवाल पूछेंगे, कौन नहीं

By भाषा | Updated: November 6, 2020 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि भाजपा शासित नगर निगम ने एक असंवैधानिक परिपत्र जारी किया है, जिसके जरिए महापौर इस बात का फैसला करेगा कि पार्षद क्या प्रश्न पूछ सकता है।

‘आप’ ने इस परिपत्र को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।

दिल्ली भाजपा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि नगर निगम की बैठकों में लोकहित के प्रश्न उठाने संबंधी पार्षदों के अधिकार पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है।

‘आप’ नेता दुर्गेश पाठक ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा सरकार को डर है कि उसके भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हो जाएगा। इसलिए, विपक्ष को चुप कराने के लिए उन्होंने यह ‘‘फासीवादी तकनीक’’ अपनाई है और वे एक ‘‘असंवैधानिक’’ परिपत्र लेकर आए हैं, जिसके तहत महापौर यह फैसला करेगा कि पार्षद कौन सा प्रश्न पूछ सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमसीडी के कुशासन एवं भ्रष्टाचार का खुलासा कर सकने वाले और भाजपा के खिलाफ उठने वाले प्रश्नों को रोकने के लिए उन्होंने तानाशाही का मार्ग अपनाया है। एमसीडी में हर पार्षद के पास प्राधिकारियों से प्रश्न पूछने का अधिकार है और यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा शासित एमसीडी ने देखा कि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है और वे एमसीडी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पाठक ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह परिपत्र लोकतंत्र के खिलाफ है और यह दिल्ली वासियों के साथ एक मजाक है। हमारा मानना है कि यह असंवैधानिक है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि परिपत्र को तत्काल वापस लिया जाए।’’

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि प्रश्न पूछने संबंधी पार्षद के विशेषाधिकार को लेकर पाठक का बयान तथ्यों की ‘‘आधी जानकारी’’ पर आधारित है।

कपूर ने कहा, ‘‘एमसीडी की बैठकों में लोक हित के प्रश्न पूछने के पार्षद के अधिकार पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है। वे खुल कर सवाल पूछ सकते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह