लाइव न्यूज़ :

आरपीएफ के डेटा के अनुसार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 9 से 27 मई के बीच हुई 80 लोगों की हुई मौत: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2020 11:06 IST

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की बदहाली को लेकर पिछले कई दिनों से चौंका देने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। कई लोगों के यात्रा के दौरान मौत की भी खबर है। हालांकि, रेलवे ने किसी संख्या की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रमिक ट्रेनों में 9 से 27 मई के बीच 80 लोगों की मौत हुई है, आरपीएफ के रिपोर्ट से खुलासे का दावाकोरोना लॉकडाउन के बीच श्रमिक ट्रेन 1 मई को शुरू किये गए थे, संख्या की रेलवे ने अभी तक नहीं की है पुष्टि

कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 9 मई से 27 मई के बीच करीब 80 लोगों की मौत हुई है। ये संख्या रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से आए आंकड़ों के अध्ययन के बाद सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस संबंध में दावा किया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसने सभी आंकड़ों का अध्ययन किया और इससे इन मौतों के बारे में पता चलता है। रेलवे की ओर से ये श्रमिक ट्रेन 1 मई को शुरू किये गए थे और 27 मई तक 3,840 ट्रेने चलाई गई हैं। इसके जरिए करीब 50 लाख श्रमिकों को उनके घर पहुंचाया गया है।

इसी हफ्ते बुधवार को पिछले कुछ दिनों की यात्रा के दौरान नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। हालांकि, रेल मंत्रालय ने तत्काल साफ किया कि ज्यादातर उन लोगों की मौत हुई जो किसी  बीमारी से ग्रस्त थे। रेलवे की ओर से दावे उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद किये गये जिसमें कहा गया था कि कई यात्रियों की मौत गर्मी, भूख और अत्यधिक थकावट से हुई।

हालांकि, ये पहली बार है जब मौतों को लेकर कुछ और विस्तृत जानकारी सामने आई है। आरपीएफ के एक अधिकारी ने संख्या की पुष्टि की है और कहा है कि एक शुरुआती लिस्ट तैयार कर ली गई है। हालांकि, फाइनल लिस्ट राज्यों से बात करने के बाद तैयार की जा सकेगी।

रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने 80 लोगों की मौत के बारे में पूछे जाने पर कहा- 'रेलवे चेयरमैन बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब दिया है।' 

बता दें कि शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा था, 'किसी की भी मौत एक बड़ा नुकसान है। भारतीय रेलवे का एक कंट्रोल सिस्टम है जिसके तहत उस ट्रेन को तत्काल रोका जाता अगर उसमें कोई बीमार पड़ जाए। साथ ही उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाता है। कई ऐसे यात्रियों की मदद की भी की गई है और इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को भी जन्म दिया है। जहां तक मौतों का सवाल है तो लोकल जोन कारणों की जांच करती है। बिना किसी जांच के ये आरोप ही होंगे कि उनकी मौत भूख से हुई है जबकि खाने की कोई कमी नहीं है। कुछ लोगों की मौत हुई है और हम पूरी संख्या जुटा रहे हैं।'

वीके यादव ने हालांकि किसी संख्या का कोई जिक्र नहीं किया। वहीं, अखबार की रिपोर्ट के अनुसार  9 मई से 27 तारीख के बीच सभी मौतों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया है और मरने वालों में 4 साल के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। अखबार के अनुसार 1 से 7 मई के बीच के आंकड़े उपलब्ध नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ ईस्ट जोन में 18 मौत हुई। वहीं, नॉर्थ सेंट्रल में 19, ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में 13 मौत हो चुकी है। नॉर्दन रेलवे जोन में भी 10 मौत हुए हैं। बता दें कि करीब 80 प्रतिशत श्रमिक ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए रवाना किए गये हैं।

गौरतलब है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोगों से अपील की थी कि गंभीर रूप से बीमार, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग श्रमिक ट्रेन से तभी यात्रा करें जब बहुत जरूरी हो। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया