लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड के इलाजरत रोगियों की संख्या घट कर कुल मामलों का 4.35 प्रतिशत हुई :स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 4, 2020 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के इस समय इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब तक सामने आये संक्रमण के कुल मामलों का 4.35 प्रतिशत हो गयी है, जबकि बृहस्पतिवार को यह 4.44 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सात दिन से जारी प्रवृत्ति के अनुरूप ही पिछले 24 घंटे में संक्रमण के दैनिक नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या अधिक रही। उसने कहा कि इसकी वजह से रोजाना उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम हुई है जो शुक्रवार को 4,16,082 रही।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में 36,595 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले, वहीं इसी अवधि में स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 42,916 रही।

उसने कहा कि प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के सबसे कम मामले वाले देशों में से एक है। यहां प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के मामलों की संख्या पश्चिमी के कई अन्य देशों से बहुत कम है।

देश में अब तक 90,16,289 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर 94.2 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या और इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में अंतर निरंतर बढ़ रहा है और इस समय यह 86,00,207 है।’’

उसने बताया कि स्वस्थ हुए नये रोगियों में से 80.19 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

वहीं संक्रमण के नये मामलों में से 75.76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से देश में 540 लोगों की मौत हो गयी जिनमें से 77.78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुलना करें तो प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण से मृत्यु के मामलों की संख्या बहुत कम है और यह 101 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा