लाइव न्यूज़ :

Corona: देश में इस कारण स्थगित किया गया रैपिड टेस्ट किट से जांच, सरकार ने कहा- अभी हमारे पास 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 14:43 IST

देश में अब तक कोरोना वायरस से 24506 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 775 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का कहना है कि अभी हमारे पास 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है।मंत्रियों की मीटिंग में तय किया गया है कि फिलहाल देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।इसलिए रैपिड टेस्ट किट से जांच को देश में फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच सरकार का कहना है कि देश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में है। सूत्रों का कहना है इसे देखते हुए रैपिड टेस्ट किट से जांच को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

एएनआई ने केंद्री मंत्रियों के समूह (GOM) की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से बताया, "मीटिंग में तय किया गया है कि फिलहाल देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का सकारात्मक असर दिख रहा है। इसलिए रैपिड टेस्ट किट से जांच को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया, "सरकार का कहना है कि अभी हमारे पास 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है। साथ ही कई भारतीय कंपनियां भी टेस्ट किट तैयार करने में जुटी हैं। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश भर में जिले स्तर पर सवा लाख से ज्यादा वालंटियर तैयार किए गए हैं।"

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 24506 लोग करोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 775 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5062 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18668 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में मुंबई व पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 6817 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 301 लोगों की जान जा चुकी है और 840 लोग ठीक भी हुए हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के 

गुजरात-राजस्थान-दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले गुजरात से सामने आए हैं, जहां अब तक 2815 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 127 लोगों की जान जा चुकी है और 265 लोग ठीक हुए हैं। इसके बाद दिल्ली में 2514 और राजस्थान में 2034 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 53 लोगों की मौत हुई है और 857 ठीक हुए हैं, जबकि राजस्थान में 27 की मौत हुई है और 230 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं