लाइव न्यूज़ :

हादसों ने दहलाया: कर्नाटक में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरने से 6 की मौत, छत्तीसगढ़ में 4 की गई जान, मोहाली में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2020 07:13 IST

कर्नाटक के बेलगावी जिले से 40 किलोमीटर दूर बोगर-इटागी मार्ग पर शनिवार को एक नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली के गिर जाने से इसमें सवार पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक महिला और बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को एक भूखंड पर खुदाई कार्य के दौरान उसके पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कर्नाटक के बेलगावी जिले से 40 किलोमीटर दूर बोगर-इटागी मार्ग पर शनिवार को एक नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली के गिर जाने से इसमें सवार पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों में से चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बेलगावी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरनाथ रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसे के समय गन्ने की खेती से जुड़े मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर काम पर जा रहे थे।

ट्रैक्टर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पुल के अवरोधकों को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि घायल हुए 18 व्यक्तियों में से चालक समेत दो की हालत गंभीर है और अन्य खतरे से बाहर हैं। 

सड़क दुर्घटना में बालिका और महिला समेत चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक महिला और बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में मोटरसाइकिल सवार संतोष सिंह गोड़ (30), उसकी पत्नी रेखा बाई (25), रेखा का भाई राजकुमार सिंह गोड़ (19) तथा एक बालिका पल्लवी (छह) की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बरपाली-लालघाट गांव के करीब अंबिकापुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल में दो युवक, एक महिला और एक बालिका सवार थे।

हादसे में दोनों युवक और बालिका की मौके पर ही मौत हो गई तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। शव और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब के मोहाली में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत

पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को एक भूखंड पर खुदाई कार्य के दौरान उसके पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली के अतिरिक्त जिलाधिकारी को मामले की गहन जांच करने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों को बचा लिया गया और यह पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है कि मलबे में कहीं कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।

उन्होंने बताया कि हादसा यहां से 20 किलोमीटर की दूरी पर खरड़-लांदरां मार्ग पर हुआ। खरड़ के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) हिमांशु जैन ने कहा, ‘‘ यह वाणिज्यिक इमारत उस वक्त ढह गई, जब एक जेसीबी मशीन पास के एक भूखंड पर बेसमेंट के निर्माण के लिए खुदाई कर रही थी।’’ अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि खुदाई के दौरान इस इमारत की नींव को जेसीबी से नुकसान पहुंचा हो, लेकिन इस घटना की सटीक वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे जेसीबी चालक की मौत हो गई है।

जैन ने बताया कि दो लोगों को पहले बचा लिया गया था, जबकि एक अन्य को शाम को मलबे से बाहर निकाला जा सका। उसके हाथ में फ्रेक्चर है। एसडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 30 सदस्यीय टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है तथा लुधियाना से भी एनडीआरएफ की एक और टीम बुलायी गयी है।

पुलिस, नागरिक प्रशासन और कुछ एनजीओ के सदस्य भी बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ खोजी कुत्तों को फंसे हुए लोगों का पता लगाने के काम में लगाया गया है। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मोहाली के उपायुक्त गिरीश दयलान से मिली सूचना के अनुसार दो या तीन लोग मलबे में अब भी फंसे हो सकते हैं और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। दयलान ने कहा, ‘‘ रात में राहत अभियान चलाने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं, ताकि मलबे में कोई न फंसा रहे।’’ उपायुक्त ने कहा कि जरूरत की स्थिति में बचाव में मदद पहुंचाने के लिए सेना को भी तैयार रखा गया है। जरूरी मशीन एवं उपकरण बचाव अभियान में लगाए गए हैं।

टॅग्स :कर्नाटकछत्तीसगढ़पंजाबसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो