लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में गलती से चली गोली, युवक की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:56 IST

Open in App

हैदराबाद, चार नवंबर तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गलती से गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हैदराबाद निवासी 20 वर्षीय एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव गया था।

जिस घर में वे रुके थे वहां आधी रात के बाद वे एक बंदूक देख रहे थे जब गलती से गोली चल गई। पुलिस ने कहा कि युवक एक छात्र था और उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि बंदूक के मालिक की पहचान समेत घटना की अन्य जानकारी जुटायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के माता पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है और औपचारिक शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं