लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बताया- 'एक्सीडेंटल हिंदू' अब बता रहे अपना गोत्र

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2018 11:51 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर से हमला किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर से हमला किया है। राहुल पर सवालों से हमला करते हुए उन्होंने कहा क‍ि खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वाले लोगों ने अपने गोत्र ​प्रकट करना शुरू कर दिया है।

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के मेले का हमने दुनियाभर में समर्थन किया है और यह एक ट्रेडमार्क बन गया है। यही कारण है कि कुछ लोगों ने अब अपने गोत्र ​​को बताना शुरू कर दिया है जो खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहते थे।  यह एक तरह से से हमारी वैचारिक जीत है।

इतना ही  नहीं आगे उन्होंने कहा कि कुंभ उन लोगों की सबसे बड़ी सभा है जहां जाति, लिंग या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। साथ ही कुंभ लोगों को एकजुट करने और हमारी संस्कृति का प्रदर्शन करने का माध्यम है। उन्होंने कहा  है कि सबरीमाला के फैसले पर भी बात की और कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात करते हैं वे मंदिरों में कभी नहीं गए हैं।

योगी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र की वजह से हम आजादी से पहले गुलामों की तरह रहते थे और अब हर किसी को ऐसी ताकतों के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं