AIIMS के छह डॉक्टरों पर बरपा रफ्तार का कहर, कंटेनर में जा घुसी इनोवा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 18, 2018 15:46 IST2018-03-18T11:04:34+5:302018-03-18T15:46:01+5:30

मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे में हुआ हादसा। तीन डॉक्टरों ने मौके पर ही दम तोड़ा। चार अन्य लोगों की हालत गंभीर।

Accident in Yamuna express way, Three doctors from AIIMS Delhi killed | AIIMS के छह डॉक्टरों पर बरपा रफ्तार का कहर, कंटेनर में जा घुसी इनोवा

AIIMS के छह डॉक्टरों पर बरपा रफ्तार का कहर, कंटेनर में जा घुसी इनोवा

नई दिल्ली, 18 मार्च: यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह एम्स के 6 डॉक्टरों पर रफ्तार का कहर बरपा। मथुरा के सुरीर थाना इलाके में माइल स्टोन 88 के पास ये हादसा हुआ। दिल्ली से आगरा जाते वक्त उनकी इनोवा कार एक कंटेनर के पीछे जा घुसी। इस हादसे में इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें सवार दिल्ली एम्स के तीन डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने दिल्ली एम्स भेजा है। बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टर एक बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आगरा जा रहे थे।

डॉक्टर हर्षद एम्स के एक डिपार्टमेंट हेड हैं। रविवार को उनका जन्मदिन था। शनिवार को अस्पताल का काम खत्म करके एम्स के 6 डॉक्टरों ने आगरा के लिए निकलने वाले थे। आगरा में ही डॉक्टर हर्षद की बर्थडे पार्टी मनानी थी। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गए। इस हादसे में डॉक्टर हर्षद, डॉक्टर हमेबाला, डॉक्टर यशप्रीत की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर कैथरीन, डॉक्टर अभिनव, डॉक्टर महेश और ड्राइवर घायल हो गया। घायलों का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है।


सुरीर थाना के एसआई ओमवीर ने बताया कि सभी दिल्ली एम्स के डॉक्टर हैं। अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Web Title: Accident in Yamuna express way, Three doctors from AIIMS Delhi killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे