सैर पर गईं तीन महिलाओं की वाहन से कुचल कर मौत

By भाषा | Updated: May 15, 2019 13:09 IST2019-05-15T13:09:00+5:302019-05-15T13:09:00+5:30

मृतकों की शिनाख्त मीरबाई धमाले(60),कमल धमाले (65) तथा चंगूनाबाई गायकर(70) के रूप में की गई है। सभी ओटूर शहर के धमालेमाला क्षेत्र की रहने वाली थीं। मामला दर्ज करके पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। 

accident maharashtra pune truck 3 women dead | सैर पर गईं तीन महिलाओं की वाहन से कुचल कर मौत

घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच की है,जब एक वाहन सुबह की सैर पर निकली महिलाओं को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

Highlightsअहमदनगर-कल्याण राजमार्ग में उदापुर गांव के निकट तीन महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मामला दर्ज करके पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार की सुबह सैर पर गई तीन महिलाओं की एक वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई।

ओटूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर-कल्याण राजमार्ग में उदापुर गांव के निकट तीन महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा मालूम होता है कि घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच की है,जब एक वाहन सुबह की सैर पर निकली महिलाओं को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।’’

मृतकों की शिनाख्त मीरबाई धमाले(60),कमल धमाले (65) तथा चंगूनाबाई गायकर(70) के रूप में की गई है। सभी ओटूर शहर के धमालेमाला क्षेत्र की रहने वाली थीं। मामला दर्ज करके पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। 

Web Title: accident maharashtra pune truck 3 women dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे