पाकुड़ में पत्थर खदान में हादसा, एक की मौत, दो गंभीर
By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:31 IST2021-10-26T16:31:39+5:302021-10-26T16:31:39+5:30

पाकुड़ में पत्थर खदान में हादसा, एक की मौत, दो गंभीर
पाकुड़ (झारखंड), 26 अक्तूबर पाकुड़ में मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुन्दरपहाड़ी स्थित पत्थर खदान में मंगलवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मृतक अताउर शेख सीतापहाड़ी गांव का रहने वाला था। इस घटना में दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मालपहाड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार जिस पत्थर खदान में यह घटना घटी है उसके पट्टाधारी जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू के पिता रगदा मुर्मू हैं। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सुकरू उरांव ने बताया कि पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
इधर मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।