लाइव न्यूज़ :

निजी कंपनी के बिजली घर में दुर्घटना : 13 मजदूर घायल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:55 IST

Open in App

लखनऊ/ सोनभद्र, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एक निजी कंपनी के बिजली घर में रविवार तड़के हुई एक दुर्घटना में 13 श्रमिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में घटना का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र में लैंको कंपनी के बिजलीघर के प्रबंधक एस. के. द्विवेदी द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक परियोजना की द्वितीय इकाई के अनुरक्षण कार्य के तहत कुछ मजदूर तड़के करीब 2:45 बजे बॉयलर पर काम कर रहे थे तभी अचानक भाड़ा (लोहे से बना एक ढांचा जिस पर मजदूर चढ़कर काम करते हैं) गिर जाने से 13 मजदूर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि आठ मजदूरों को परियोजना परिषद स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में जयंत क्षेत्र में स्थित नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉयलर फटने की मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट को गलत ठहराते हुए द्विवेदी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि यह विद्युत उत्पादन इकाई पिछली 22 मार्च से अनुरक्षण कार्य के लिए बंद थी और करीब एक महीने से यहां काम हो रहा था। कुछ मजदूर भाड़े पर चढ़कर काम कर रहे थे तभी वह अचानक नीचे आ गिरा। सौभाग्य से कोई भी मजदूर उसके नीचे नहीं खड़ा था।

उन्होंने बताया कि तीन मजदूरों को सिर में चोट आई है जबकि एक का हाथ और एक का पैर टूटा है, मगर, सभी खतरे से बाहर हैं।

द्विवेदी ने बताया कि कंपनी ने इस मामले के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू की है।

इस बीच, सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच कर इस घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को मौक़े पर घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए