लाइव न्यूज़ :

निजी बिजली कंपनी के संयंत्र में हादसा : 13 मजदूर हुए घायल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:05 IST

Open in App

लखनऊ/ सोनभद्र, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले स्थित एक निजी कंपनी के बिजली घर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुए हादसे में 13 श्रमिक घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में इस घटना का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र में लैंको कंपनी के बिजलीघर के प्रबंधक एस. के. द्विवेदी द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक परियोजना की द्वितीय इकाई के अनुरक्षण कार्य के तहत कुछ मजदूर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे बॉयलर पर काम कर रहे थे तभी अचानक भाड़ा (लोहे से बना एक ढांचा जिस पर मजदूर चढ़कर काम करते हैं) गिर जाने से 13 मजदूर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि आठ मजदूरों को परियोजना परिषद स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में जयंत क्षेत्र स्थित नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉयलर फटने की मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट को गलत ठहराते हुए द्विवेदी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि यह विद्युत उत्पादन इकाई पिछली 22 मार्च से अनुरक्षण कार्य के लिए बंद थी और करीब एक महीने से यहां काम हो रहा था।

उन्होंने बताया कि कुछ मजदूर भाड़े पर चढ़कर काम कर रहे थे तभी वह अचानक नीचे आ गिरा,सौभाग्य से कोई भी मजदूर उसके नीचे नहीं खड़ा था।

द्विवेदी ने बताया कि कंपनी ने इस मामले के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू की है।

इस बीच, सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में लैंको कंपनी के ताप ऊर्जा संयंत्र में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच कर इस घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को मौक़े पर घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos