लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में टेम्पो और लॉरी की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, 13 घायल, 24 यात्री थे सवार

By भाषा | Updated: August 25, 2022 10:45 IST

राज्य के गृह मंत्री एवं तुमकुरू जिले के प्रभारी अरागा ज्ञानेंद्र ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से बात की है और उन्हें निर्देश दिया है कि घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसे में मारे गए लोग रायचूर जिले के विभिन्न भागों से आए दिहाड़ी मजदूर थे।सभी मजदूर बेंगलुरु जा रहे थे। टेम्पो में लगभग 24 यात्री थे और उसमें क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था।

तुमकुरूः तुमकुरू(कर्नाटक) में कलमबेल्ला के पास गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक टेम्पो और लॉरी में टक्कर हो जाने से यह हादसा हुआ।

सूत्रों के अनुसार, ऐसा बताया गया है कि हादसे में मारे गए लोग रायचूर जिले के विभिन्न भागों से आए दिहाड़ी मजदूर थे और बेंगलुरु जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया कि टेम्पो में लगभग 24 यात्री थे और उसमें क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था। उन्होंने कहा कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

राज्य के गृह मंत्री एवं तुमकुरू जिले के प्रभारी अरागा ज्ञानेंद्र ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से बात की है और उन्हें निर्देश दिया है कि घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया जाए।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया