लाइव न्यूज़ :

कारखाने में हादसा, दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:12 IST

Open in App

रायपुर, दो नवंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक कारखाने में मजदूरों पर पिघला हुआ लोहा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपसदा गांव स्थित फार्चून मेटालिक्स लिमिटेड में सोमवार रात मजदूरों के ऊपर पिघला हुआ लोहा गिरने से मजदूर भूपेंद्र पटेल (27) और कपिल कुमार (37) की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पटेल मध्यप्रदेश का तथा कुमार बिहार का निवासी था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कारखाने में काम के दौरान भठ्ठी से पिघला हुआ लोहा दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों मजदूरों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा