लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में रेलगाड़ी के परीक्षण के दौरान हादसा, चार लोगों की रेलगाड़ी से कटकर मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:42 IST

Open in App

हरिद्वार, सात जनवरी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रेलवे लाइन के डबल ट्रैक बनने के बाद बृहस्पतिवार को तेज गति की ट्रेन के परीक्षण उससे कटकर चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

हादसा जमालपुर कलां गांव के पास हुआ, जब परीक्षण के लिए चलाई गई रेलगाड़ी 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। उसकी चपेट में आकर रेलवे लाइन से गुजर रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी ।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने हादसे में चार व्यक्तियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिलाधिकारी को घटना की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

गौरतलब है कि हरिद्वार—लक्सर के बीच डबल रेलवे लाइन बिछाई गई है और इस पर तेज गति की रेलगाड़ी चलाकर लाइन का परीक्षण किया जा रहा था। इसके लिए दिल्ली से रेलगाड़ी लाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र