लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह में छठ के दौरान हादसा, चार बच्चे नदी में डूबे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:06 IST

Open in App

गिरिडीह, नौ नवम्बर झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगरोडीह गांव में मंगलवार को छठ पूजा के दौरान उसरी नदी में दस वर्ष से कम उम्र के चार बच्चे पानी में डूब गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज छठ पर्व पर प्रातः स्नान करने महिलाओं के साथ बच्चे नदी तट पर गये थे जहां महेश सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह, मदन सिंह की पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी और बोकारो के अजय शर्मा की पुत्री दीक्षा कुमारी नदी में गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी। उन्होंने बताया कि इससे इन बच्चों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि बच्चों को आनन फानन में नदी से बाहर निकाल कर गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव के लोगों ने बताया कि नदी में पानी काफी था और बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि दीक्षा छठ पूजा के लिए बोकारो से अपने नानी के घर मंगरोडीह आयी थी। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है