लाइव न्यूज़ :

मुफ्त, सुरक्षित कोविड-19 टीका की स्वीकार्यता भारतीय महिलाओं में अधिक: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च भारत, फिलीपीन और कुछ लातिन अमेरिकी देशों में गर्भवती महिलाओं और माताओं के बीच कोविड-19 टीके की स्वीकार्यता सबसे अधिक है। यह बात 16 देशों में किये गए एक सर्वेक्षण में सामने आयी है जिसमें 90 प्रतिशत प्रभावशीलता वाली एक सुरक्षित और मुफ्त टीके के बारे में सवाल पूछा गया था।

हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक टीम के नेतृत्व में सर्वेक्षण गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की माताओं से उन्हें और उनके बच्चों को टीका लगाने को लेकर उनकी सहमति का आकलन करने के लिए किया गया था।

हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन सर्वेक्षण अक्टूबर के अंत और नवंबर 2020 के मध्य में किया गया। 16 देशों की लगभग 18,000 महिलाओं से 90 प्रतिशत प्रभावशीलता वाली ऐसी सुरक्षित और मुफ्त कोविड-19 टीके के बारे में सवाल किया गया था जो अभी आनी बाकी था।

कोविड-19 के टीके दुनिया भर में वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन शोधकर्ताओं के पास अब तक वैश्विक कोविड-19 टीके की स्वीकार्यता के बारे में बहुत कम आंकड़े हैं।

‘यूरोपीय जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी’ में प्रकाशित निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि टीके की स्वीकार्यता भारत, फिलीपीन और लातिन अमेरिकी देशों में एकत्रित सभी नमूनों में सबसे अधिक थी। यह रूस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण