लाइव न्यूज़ :

बाढ़ में लापता हुए लोगों के लिए मृत्युप्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज की जाए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:54 IST

Open in App

देहरादून, 27 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि उन लोगों के वास्ते मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज की जाए जो चमोली में पिछले महीने आई आकस्मिक बाढ़ के चलते लापता हो गये थे, ताकि उनके परिवारों को अविलंब मुआवजा दिया जा सके।

ऋषिगंगा और धौलीगंगा में सात फरवरी को आकस्मिक बाढ़ आ जाने से 77 लोगों की जान चली गयी थी और 100 से अधिक लोग लापता हो गये थे। इसके अलावा रैनी एवं तपोवन में दो पनबिजली परियोजनाओं को भी बड़ा नुकसान पहुंचा था।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी मानसून के मौसम के मद्देनजर सभी तैयारियां करने का निर्देश दिया क्योंकि उस दौरान राज्य में प्राकृति आपदाएं आने की आशंका रहती है।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में अलर्ट और अद्यतन जानकारी पाने के लिए जिलाधिकारियों का ग्रामस्तर पर अपना संपर्क सूत्र होना चाहिए तथा न्याय पंचायत स्तर तक टीमों का गठन किया जाना चाहिए एवं उन्हें आवश्यक सभी उपकरणों से लैस किट उपलब्ध कराये जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू