लाइव न्यूज़ :

एसीबी ने उधमपुर में राशन हड़पने के मामले में आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:10 IST

Open in App

जम्मू, नौ अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में राशन को कथित रुप से हड़पने से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चार सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शनिवार को आरोपपत्र दायर किया।

एसीबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपपत्र तहसील आपूर्ति अधिकारी (टीएसओ) मदन लाल और सेवानिवृत्त स्टोर कीपर (भंडार रक्षक) बांके राम, जरमेज़ सिंह और बाबू राम के खिलाफ उधमपुर की भ्रष्टाचार रोधी अदालत में दायर किया गया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की है।

उन्होंने कहा कि 2004 और 2008 के बीच उधमपुर और पंचेरी ब्लॉक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों (एफसीएस एवं सीए) के विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के खाद्यान्नों को हड़पने के आरोपों पर किए गए सत्यापन के आधार पर 2015 में मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न डीलरों को जारी दिखाया गया खाद्यान्न वास्तव में कभी गया ही नहीं और ब्लॉक उधमपुर और ब्लॉक पंचेरी के एफसीएस एवं सीए विभाग के आरोपी अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया और एक दूसरे के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची।

उन्होंने बताया कि डीलरों को जारी राशन को लोड करने और अनलोड करने के नाम पर उन्होंने 36.86 लाख रुपये भी ले लिए और इस राशि का गबन किया और इससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

भारत अधिक खबरें

भारतपालघर नगर परिषद में शिवसेना के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया और बीजेपी ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत पर किया कब्जा

भारतनगर परिषद और नगर पंचायत चुनावः MVA ने हार स्वीकार की, कहा-पैसा और निर्वाचन आयोग के कारण हारे

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः अभी तो ‘ट्रेलर’ है?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-15 जनवरी को नगर निगम में फिल्म दिखेगा, असली शिवसेना कौन?

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: विपक्ष ने महायुति की जीत के लिए 'पैसे की ताकत' और 'फिक्स्ड' ईवीएम का लगाया आरोप

भारतलोहा नगर परिषद चुनावः गजानन सूर्यवंशी, पत्नी गोदावरी, भाई सचिन, भाभी सुप्रिया, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे की हार, भाजपा को झटका