शिक्षाविद और पत्रकार फातमा जकरिया का निधन

By भाषा | Updated: April 7, 2021 01:25 IST2021-04-07T01:25:33+5:302021-04-07T01:25:33+5:30

Academician and journalist Fatma Zakaria dies | शिक्षाविद और पत्रकार फातमा जकरिया का निधन

शिक्षाविद और पत्रकार फातमा जकरिया का निधन

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), छह अप्रैल जानी-मानी शिक्षाविद एवं पत्रकार फातमा जकरिया का यहां मंगलवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं।

वह पत्रकार फरीद जकरिया की मां थी। फातमा को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

वह मौलाना आजाद न्यास की अध्यक्ष भी थीं। मौलाना आजाद कालेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फातमा का मंगलवार शाम निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि फातमा का पिछले सप्ताह से यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Academician and journalist Fatma Zakaria dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे