लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक नवंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, प्रत्यक्ष कक्षा पर फैसला बाद में होगा : मंत्री

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:12 IST

Open in App

वेंगुर्ला (महाराष्ट्र), 13 सितंबर महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को कहा कि कॉलेजों में कक्षा में प्रत्यक्ष रूप से पठन-पाठन एक नवंबर से शुरू नहीं हो सकता है, जब शैक्षणिक वर्ष शुरू होने वाला है।

सामंत ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उस वक्त की स्थिति और जिलाधिकारियों जो संबंधित आपदा प्रबंधन समितियों के प्रमुख भी हैं, के साथ विचार विमर्श के आधार पर ही ऑनलाइन या प्रत्यक्ष कक्षा के बारे में फैसला किया जाएगा। मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कहा है कि शैक्षणिक वर्ष एक नवंबर से शुरू होगा। मैंने यह नहीं कहा है कि उसी दिन से प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू होंगी। अभी यह जोखिम उठाना (ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का) एक बड़ी चुनौती है।’’

सामंत ने कहा, ‘‘हमें इस तथ्य पर विचार करना होगा कि सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक नहीं मिली है, जबकि केवल 17-18 प्रतिशत को दूसरी खुराक मिली है। यदि सभी छात्रों को दोनों खुराकें मिल जातीं, तो हम प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू करने के बारे में सोच सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उनकी (छात्रों की) गलती नहीं है कि उन्होंने (महामारी के कारण) प्रैक्टिकल नहीं किया। अगर कोई उद्योग ऐसे छात्रों को रोजगार देने से मना करता है तो प्राथमिकी दर्ज होगी।’’

सिंधुदुर्ग में आगामी चिपी हवाई अड्डे के बारे में सामंत ने बताया कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नौ नवंबर को करेंगे, इसका श्रेय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोंकण क्षेत्र में काफी दबदबा रखने वाले नारायण राणे को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में शामिल करने से भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हो, लेकिन इससे क्षेत्र में शिवसैनिकों का मनोबल नहीं गिरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण