लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में नए वीसी की नियुक्ति के लिए एबीवीपी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति की मांग की।

मौजूदा कुलपति एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह छह महीने के सेवा विस्तार पर हैं।

छात्र संगठन ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि नए कुलपति की स्थायी नियुक्ति की जाए क्योंकि ‘‘महत्वपूर्ण दायित्वों का अस्थायी निर्वहन हो रहा है।’’

एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के हित में तेजी से निर्णय नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए स्थायी कुलपति की नियुक्ति जरूरी हो गई है।’’

इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने भी डीयू के वीसी को एक ज्ञापन सौंपकर शैक्षणिक एवं परीक्षा के मुद्दों का समाधान करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल