लाइव न्यूज़ :

कॉलेज परिसर में नमाज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:25 IST

Open in App

जयपुर, 15 नवंबर राजस्थान विश्वविद्यालय से संबंद्ध राजस्थान कॉलेज परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने एक विद्यार्थी द्वारा परिसर में नमाज अदा किये जाने के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विवाद उस समय पैदा हुआ जब एक शिक्षक ने कॉलेज परिसर में एक विद्यार्थी द्वारा 12 नवंबर को कथित रूप से कॉलेज परिसर में नमाज अदा करने पर आपत्ति की।

सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान जनजाति नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं दूसरी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नमाज अदा करने पर आपत्ति करने वाले शिक्षक के निलंबन की मांग की है।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया, ‘‘जिस शिक्षक ने आपत्ति की है वह आरएसएस से जुड़ा है। छात्र खुले मैदान में नमाज पढ़ रहा था। धर्म के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना गलत है।’’

वहीं एबीवीपी के प्रदेश सचिव होशियार मीणा ने कहा कि वे शिक्षा के गलियारों को खराब नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि सिर्फ कॉलेज के एक छात्र ने ही नहीं बल्कि अन्य लोगों ने भी परिसर में नमाज अदा की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

गांधी नगर पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुलपति से अपने संबद्ध कॉलेजों के शैक्षणिक परिसरों में ऐसी चीजें ना होने के निर्देश जारी करने को कहा है। थानाधिकारी नेमी चंद ने कहा, ‘‘हमने कुलपति से संबद्ध कॉलेजों को निर्देश जारी करने को कहा है कि शैक्षणिक परिसरों में ऐसी गतिविधियां न हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे