लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के 1.25 लाख से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा एबीवीपी

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में 1.25 लाख से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की उसकी योजना है।

एबीवीपी ने कहा कि वह सालभर के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। संगठन ने एक बयान में कहा, “स्वतंत्रता के 75वें साल में प्रवेश करने के अवसर पर एबीवीपी ने देशभर के 1,28,335 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनाई है।”

बयान में कहा गया, “एबीवीपी सालभर इंटर्नशिप, तिरंगा जुलूस, सोशल मीडिया अभियान, भुला दिए गए योद्धाओं पर लघु फिल्में जैसी योजनाओं पर भी काम करेगा।”

आगामी वर्ष में अपनी योजनाओं और अभियानों की घोषणा करते हुए एबीवीपी ने कहा कि वह हर राज्य के लिए एक समिति का गठन का करेगा जिससे कि समय पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र