लाइव न्यूज़ :

एबीवीपी के सदस्य दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड के अंदर पहुंचे

By भाषा | Updated: April 30, 2021 11:09 IST

Open in App

देहरादून, 30 अप्रैल कोविड दिशानिर्देशों की धज्जियां उडाते हुए भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य पीपीई किट पहनकर कथित रूप से यहां सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उच्च जोखिम वाले कोविड वार्ड में पहुंच गए और वहां उपचार करा रहे मरीजों को पीने के लिए फलों का जूस दिया ।

बृहस्पतिवार को वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि एबीवीपी के स्टिकर लगी पीपीई किट पहनकर लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में एक बिस्तर से दूसरे बिस्तर तक जा रहे हैं । वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वह वार्ड में उपचाराधीन मरीजों के आक्सीजन पाइप निकाल रहे हैं और उन्हें पीने के लिए जूस के गिलास दे रहे हैं ।

कोविड दिशा निर्देशों के अनुसार, डयूटी पर तैनात मेडिकल स्टॉफ के अतिरिक्त कोविड वार्ड में कोई अन्य प्रवेश नहीं कर सकता ।

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आशुतोष सयाना ने बताया कि एबीवीपी ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए आज्ञा ली थी, लेकिन उन्हें उच्च जोखिम वाले कोविड वार्ड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी थी ।

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि वे कोविड वार्ड तक कैसे पहुंचे ।

मामले के सामने आते ही मेडिकल अधीक्षक केसी पंत ने अस्पताल परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?