एबीवीपी ने विवादित जेएनयू वेबीनार के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: November 1, 2021 01:01 IST2021-11-01T01:01:57+5:302021-11-01T01:01:57+5:30

ABVP files complaint against organizers of controversial JNU webinar | एबीवीपी ने विवादित जेएनयू वेबीनार के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

एबीवीपी ने विवादित जेएनयू वेबीनार के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से सबंद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कश्मीर पर विवादित वेबीनार आयोजित कराने वाले आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस वेबीनार को बाद में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया था।

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि विश्वविद्यालय ने वेबीनार को रद्द कर दिया है जिसे ‘आपत्तिजनक और भड़काऊ’ पाया गया था और आयोजकों ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं मांगी थी।

उल्लेखनीय है कि वेबीनार के हिस्से के तौर पर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र को ‘‘ 2019 के बाद के कश्मीर में लैंगिक प्रतिरोध और ताजा चुनौतियां’ विषय पर वार्ता की मेजबानी करनी थी। राजनीति मानवविज्ञानी, लेखिका, कवि और कार्यकर्ता अथर जिया कार्यक्रम की वक्ता थी।

कुमार ने कहा,‘‘वेबीनार के नोटिस में कहा गया था, ‘‘यह वार्ता कश्मीर पर भारतीय कब्जे के नृवंशविज्ञान और लैंगिक प्रतिरोध की ओर ध्यान आकर्षित करेगा। यह बहुत ही आपत्तिजनक और भड़काऊ विषय है जो हमारे देश की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठाता है।’’

एबीवीपी ने महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष और कार्यक्रम को लेकर अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई की मांगी की है। संगठन ने शिकायत में कहा है कि इस वेबीनार के आयोजक हिंसा और दंगे को आमंत्रित करना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ABVP files complaint against organizers of controversial JNU webinar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे