लाइव न्यूज़ :

एबीवीपी ने की ऑफलाइन कक्षाएं शुरु करने की मांग

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:17 IST

Open in App

जबलपुर, 27 दिसंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केंद्र और प्रदेश सरकारों से ऑनलाइन शिक्षण के कारण शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरु करने का आग्रह किया है।

एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव निधि त्रिपाठी ने सोमवार को यहां कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री आदि संबंधित लोगों को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। एबीवीपी, सत्तारूढ़ भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कई शिक्षण संस्थान, स्कूल और कॉलेजों का प्रबंधन विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस सहित पूरी फीस जमा करवा रहा हैं। विद्यार्थी पुस्तकालय और अन्य प्रशासनिक मदों के लिए भी फीस का भुगतान कर रहे हैं लेकिन परिसर सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाते हैं, क्योंकि पढ़ाई ऑनलाइन होती है।’’

कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन के खतरे के बीच ऑफलाइन पढ़ाई की मांग करने के सवाल पर त्रिपाठी ने कहा कि कोविड-19 का टीकाकरण चल रहा है और सरकार ने अब 15-18 आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है जिसमें डॉक्टरेट या अन्य शोध करने वाली महिलाओं के लिए 240 दिन का मातृत्व अवकाश मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पारित अन्य प्रस्ताव के अनुसार सरकारों को महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भी कहा गया है। सम्मेलन में 665 प्रतिनिधियों ने ऑफलाइन और 70,000 प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन भाग लिया। सम्मेलन में नेपाल और बांग्लादेश के कुछ छात्रों ने भी पर्यवेक्षकों के तौर पर भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां