लाइव न्यूज़ :

अबु आजमी ने मादक पदार्थ तस्करों के लिए मृत्युदंड की मांग की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:40 IST

Open in App

ठाणे, 18 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु असीम आजमी ने मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति करने वाले लोगों को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के बढ़ रहे सेवन की वजह से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है।

वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित भिवंडी में बृहस्पतिवार रात को आयोजित जनसभा के इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

आजमी ने कहा, ‘‘मादक पदार्थों का सेवन बढ़ने से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस केवल उन लोगों को पकड़ती है जो इनका सेवन करते हैं लेकिन मादक पदार्थ के तस्करों और आपूर्ति करने वालों को नजर अंदाज करती है। इसलिए यह जरूरी है कि मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों को कड़ी सजा मिले।’’

सपा विधायक ने कहा, ‘‘हाल में दुष्कर्म के दोषियों के लिए की गई मौत की सजा के तर्ज पर मादक पदार्थ तस्करों को भी मृत्युदंड दिया जाना चाहिए, जिससे दुष्कर्म की घटनाएं कम होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया