लाइव न्यूज़ :

अबु आजमी ने मादक पदार्थ तस्करों के लिए मृत्युदंड की मांग की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:47 IST

Open in App

ठाणे, 18 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति करने वाले लोगों को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के बढ़ रहे सेवन की वजह से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है।

वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित भिवंडी में बृहस्पतिवार रात को आयोजित जनसभा के इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

आजमी ने कहा, ‘‘मादक पदार्थों का सेवन बढ़ने से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस केवल उन लोगों को पकड़ती है जो इनका सेवन करते हैं लेकिन मादक पदार्थ के तस्करों और आपूर्ति करने वालों को नजर अंदाज करती है। इसलिए यह जरूरी है कि मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों को कड़ी सजा मिले।’’

सपा विधायक ने कहा, ‘‘हाल में दुष्कर्म के दोषियों के लिए की गई मौत की सजा के तर्ज पर मादक पदार्थ तस्करों को भी मृत्युदंड दिया जाना चाहिए, जिससे दुष्कर्म की घटनाएं कम होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह