लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद श्मशान घाट की छत गिरने के मामले में फरार ठेकेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:37 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), पांच जनवरी गाजियाबाद के मुरादनगर के एक गांव में श्मशान घाट की छत गिरने के मामले में फरार ठेकेदार को उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों की सीमा से लगे एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में 24 लोगों की मौत हो गयी थी।

गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को मुरादनगर नगर पालिका की कार्यकारी अधिकारी निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्र पाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार किया था। ये सभी इमारत निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में शामिल थे। उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुरादगनगर में रविवार को श्मशान घाट की छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गये थे। ये सभी लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार अजय त्यागी को मुरादनगर और निवारी पुलिस की संयुक्त टीम ने साठेड़ी गांव में गंगा नहर पुल के पास से पकड़ा। श्मशान घाट की छत गिरने का मामला सामने आने के बाद से वह फरार था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इससे पहले पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापा मारा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों को 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

पुलिस ने बताया कि त्यागी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

श्मशान घाट में जिस गलियारे की छत ढही है, उसकी मरम्मत और निर्माण के लिए करीब तीन महीना पहले त्यागी को 55 लाख रुपये का ठेका मिला था और 15 दिन पहले इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले इस गलियारे को बनाने में करीब 55 करोड़ रुपये की लागत की खबर आयी थी।

एसपी ने कहा कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण में किस-किस सामग्री का कितना इस्तेमाल किया गया था। जांच के बाद भ्रष्टाचार के आरोप जोड़े जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए