लाइव न्यूज़ :

सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:24 IST

Open in App

वाराणसी, 15 सितंबर वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी इंस्पेक्टर को पीटीसी सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उमराव खान सीतापुर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण ले रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

भेलूपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी उमराव खान सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ 2020 में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि 2017 में भेलूपुर थाने के बजरडीहा चौकी पर तैनात उमराव खान सहित चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बाद में एक युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने इस घटना की सूचना फरवरी 2020 को भेलूपुर थाने को दी। पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इंस्पेक्टर उमराव खान की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर उमराव खान पीटीसी सीतापुर में इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण ले रहा था।

पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि भेलूपुर थाना पुलिस आरोपी उमराव खान को सीतापुर से गिरफ्तार करके वाराणसी ले आयी है और उसे अदालत में पेश करने की करवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो