नोएडा में बलात्कार के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:04 IST2021-06-24T13:04:15+5:302021-06-24T13:04:15+5:30

absconding accused arrested in noida rape case | नोएडा में बलात्कार के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में बलात्कार के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 24 जून नोएडा में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक सूचना के आधार पर बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि जनवरी, 2021 में एक महिला ने साहिबा कुमार पर सेक्टर 14-ए के शनि मंदिर के पास उसकी बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के समय से फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: absconding accused arrested in noida rape case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे