लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 00:51 IST

Open in App

नोएडा । थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून वर्ष 2019 को गणेश यादव उर्फ रजनीश पुत्र रामभरोसे ने सेक्टर 23 स्थित पीजी में खाना बनाने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी से दोस्ती करके, उसे जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया तथा उसका अपहरण कर उसे काफी दिनों तक बंधक बनाकर रखा। सिंह ने बताया कि गणेश यादव ने लड़की के साथ बलात्कार किया और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 2 वर्ष बाद पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करके अश्लील हरकत करने के मामले में फरार चल रहे दलबीर सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी सेक्टर 10 को गिरफ्तार किया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसको बंधक बनाया। चौहान के अनुसार महिला का आरोप है कि जब उसका पति उसे बचाने पहुंचा तो उसने उसके साथ भी मारपीट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!