दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 10:10 IST2021-09-19T10:10:48+5:302021-09-19T10:10:48+5:30

Above normal minimum temperature was recorded in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 19 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने आज दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शनिवार को, शहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Above normal minimum temperature was recorded in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे