राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:15 IST2021-10-04T16:15:38+5:302021-10-04T16:15:38+5:30

Above normal minimum temperature in the national capital | राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्म रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Above normal minimum temperature in the national capital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे