लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 97 वर्षीय व्यक्ति, इंफोसिस संस्थापक सहित करीब दो हजार लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:50 IST

Open in App

बेंगलुरू, एक मार्च आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति और कृष गोपालकृष्णन सहित कई वरिष्ठ नागरिकों ने कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 का टीका लगवाया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू हुए टीकाकारण के इस चरण में 97 वर्षीय एक व्यक्ति ने भी टीका लगवाया।

इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति शाम में नारायणा हेल्थ सिटी में पहुंचे और इसके संस्थापक डॉ. देवी शेट्टी की मौजूदगी में टीका लगवाया। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले रामास्वामी पार्थसारथी (97) पहले व्यक्ति रहे, जिन्हें मणिपाल अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाया गया। राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हुआ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 1,576 वरिष्ठ नागरिकों सहित 1,950 लोगों को टीका लगाया गया। मैसुरू जिले में 285 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 170 लोगों को बेंगलुरू शहरी जिला, 168 को बेल्लारी में, 120 को उत्तर कन्नड़ जिले में, 80 लोगों को बेलगावी जिले में और 74 लोगों को कोडागू जिले में टीका लगाया गया।

गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में रायचूर में 83 लोगों, बेंगलुरू में 75, बेल्लारी में 47, कलबुर्गी में 22 और बीदर तथा चिक्कबल्लापुर में 19- 19 लोगों को टीका लगाया गया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर के मुताबिक टीकाकरण के लिए करीब 270 केंद्र बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे