लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को लगभग तीन हजार अंतरराष्ट्रीय यात्री पहुंचे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को लगभग तीन हजार अंतरराष्ट्रीय यात्री पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छह और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के सामने आने मद्देनजर 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किये गए हैं, जिनके तहत कोविड जांच अनिवार्य है।

एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार मध्यरात्रि से बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिये 2,950 से अधिक यात्री यहां पहुंचे। इनमें से 2,150 से अधिक यात्रियों ने रैपिड पीसीआर जांच कराई, जबकि शेष ने आरटी-पीसीआर जांच का विकल्प चुना।

अधिकारियों ने कहा कि 'जोखिम वाले' देशों के छह और यात्री बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोरोना संक्रमित पाए गए। उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ओमीक्रोन से संक्रमित तो नहीं हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र