लाइव न्यूज़ :

गांजा तस्कर से एक करोड़ रुपए कीमत का लगभग नौ क्विंटल गांजा जब्त

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:21 IST

Open in App

बिलासपुर, 12 जून छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर से एक करोड़ रुपए कीमत का लगभग नौ क्विंटल गांजा जब्त किया है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले की पुलिस ने तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के एक मकान से नौ क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस मामले में तस्कर हरीश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तखतपुर क्षेत्र के एक गोदाम में भारी मात्रा में गांजा एकत्र कर रखा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया तथा खपरी गांव स्थित हरीश साहू के गोदाम में छापा मारा गया। पुलिस ने गोदाम से नौ क्विंटल गांजा जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरीश बिलासपुर के मोपका क्षेत्र का निवासी है। उन्होंने कहा कि जब उससे पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह उड़ीसा के संबलपुर के रास्ते सब्जी से भरी गाड़ियों में गांजा मंगाता है। हरीश ने बताया कि एक बार में वह करीब ढाई क्विंटल गांजा मंगाता है और आसपास के क्षेत्रों में बेचता है।

पुलिस को आरोपी ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए उसने लगभग चार बार में नौ क्विंटल गांजा मंगाया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है उससे गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया